अकीदत के साथ इफ्तार का किया आयोजन

अकीदत के साथ इफ्तार का किया आयोजन

बलिया बेलौन रमजानुल मुबारक के महीने में इफ्तार का खाश मर्तबा है. इस मौके पर शाम होने के बाद इफ्तार का आयोजन किया जाता है. मुखिया संध अध्यक्ष सह बेलौन मुखिया मेराज आलम के आवास पर दावत ए इफ्तार में कई गणमान्य लोग शरीक हुए. उन्होंने कहा की रमजानुल मुबारक के मौके पर एक दुसरे के इफ्तार का दावत में शरीक हो कर आपसी भाईचारा, प्रेम स्नेह बढ़ता है. कहा की रोजेदारों को इफ्तार कराने का बड़ा शवाब है. रमजानुल मुबारक के मौके पर कोई भी भुखा नहीं रहे, अगल बगल के लोगों को इस का ख्याल रखने की जरूरत है. बरकत वाले इस महिने में फिरता, जकात का बंटवारा करने से अन्य दिनों से कई गुणा ज्यादा शवाब मिलता है. इफ्तार से पहले सभी रोजेदारों ने देश की तरक्की, अमन शांति, बीमार के सैहतयाबी के लिए दुआ किये.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By RAJKISHOR K

RAJKISHOR K is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >