भीषण गर्मी के बीच बिजली की आंख मिचौली से परेशानी बढ़ी

भीषण गर्मी के बीच बिजली की आंख मिचौली से परेशानी बढ़ी

बलिया बेलौन बिजली की आंख मिचौनी से बलिया बेलौन क्षेत्र के लोगों की परेशानी बढ़ गयी है. रह रह कर बिजली कट हो जाना या लो वोल्टेज की समस्या से लोग तंग आ गये हैं. चनदहर मुखिया प्रतिनिधि रागिब शजर ने बताया की बिजली की व्यवस्था में सुधार के लिए विभाग लापरवाही बरत रही है. 24 घंटे में पांच घंटा भी बिजली नहीं रहती है. जब आती है तो लो वोल्टेज की समस्या से जुझना पड़ता है. कहा की उक्त समस्या का हल शीघ्र नहीं होता है तो उपभोक्ताओं के द्वारा सड़क जाम कर बिजली विभाग के खिलाफ आंदोलन किया जायेगा. कहा, एक बार बिजली कट होने से घंटों बाद भी बिजली नहीं आती है. हल्की बारिश या हवा चलने से घंटों बिजली काट दी जाती है. बिजली कट होने के बाद विभाग के द्वारा लापरवाही बरतने से लोगों ने आक्रोश व्यक्त करते हुए कहा की बिजली बिल समय पर जमा कर दिया जाता है. लोगों को सुविधा पूर्वक बिजली मिलनी चाहिए. विभाग को इस की जिम्मेदारी लेनी होगी. बिजली सप्लाई में सुधार नहीं होता है तो सड़कों पर उतर कर आन्दोलन करने में विवश होना पड़ेगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Rajkishor k

राजकिशोर प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत दैनिक जागरण से की. अभी प्रभात खबर के कटिहार कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति व सिनेमा में रुचि रखते हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >