अमला टोला निवासी संचिता ने सीए की फाइनल परीक्षा में मारी बाजी

अमला टोला वार्ड नंबर 30 निवासी संचिता बजोड़िया चार्टर एकाउंटेंट पहली प्रयास में सफलता पायी है.

कटिहार. अमला टोला वार्ड नंबर 30 निवासी संचिता बजोड़िया चार्टर एकाउंटेंट पहली प्रयास में सफलता पायी है. सीए कोलकाता से बेहतर अंकों के साथ उत्तीर्ण होने से उनके माता पिता फूले नहीं समा रहे हैं. आस पड़ोस के लोगों द्वारा उन्हें बधाई व मिठाई खिलाने को लेकर तांता लगा हुआ है. पिता संजय बजोड़िया व माता हेमलता बाजोरिया ने बताया कि संचिता पढाई लिखाई में हमेशा से अव्वल रही है. संचिता बजोड़िया के सीए बन जाने पर वार्ड नम्बर तीस के नितेश सिंह निक्कू, अधिवक्ता अनिल मिश्रा, एनएसयूआई के जिलाध्यक्ष निखिल सिंह ने उनके घर पहुंचकर सम्मानित किया है. संचिता के पिता संजय बजोड़िया ने बताया कि उनकी पुत्री मई में परीक्षा दी थी. जिसका परिणाम छह जुलाई को निकलने के बाद से वे लोग हषित हैं. उन्हाेंने बताया कि संचिता बजोड़िया की प्रारंभिक पढ़ाई-लिखाई स्कॉटिश पब्लिक स्कूल से दसवीं, इंटर की पढ़ाई एएएम चिल्ड्रेंस एकेडमी एवं बीकॉम की पढ़ाई कोलकाता से की है. महज 26 वर्ष के उम्र में सीए बनकर अपने परिजनों के नाम को रौशन करने में सफल रही हैं.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Rajkishor k

राजकिशोर प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत दैनिक जागरण से की. अभी प्रभात खबर के कटिहार कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति व सिनेमा में रुचि रखते हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >