कोढ़ा प्रखंड में सड़क निर्माण कार्य की गुणवत्ता को लेकर ग्रामीणों ने गंभीर आरोप लगाये हैं. प्रखंड के बिनोदपुर पंचायत में मुखिया के घर जाने वाली सड़क की मरम्मत कार्य में भारी अनियमितताएं सामने आयी है. ग्रामीणों का कहना है कि सड़क पर 4 इंची ढलाई की जानी थी. गिट्टी में मिट्टी की मिलावट साफ तौर पर देखी जा रही है. दूसरी ओर दक्षिणी सिमरिया से सलाम चौक तक बन रही सड़क में भी गुणवत्ता की भारी कमी देखी गयी. आरोप है कि गिट्टी की जगह पर ग्रेनाइट के टुकड़े का मिट्टी युक्त को मिलाकर इस्तेमाल किया जा रहा है. ग्रामीणों ने सड़क निर्माण करते देख हंगामा कर विरोध प्रदर्शन कर कार्य को बंद करने की मांग करने लगे. ग्रामीण नईम अख्तर, रसीद, अकबर अली, उजीर, अब्दुल सत्तर सहित कई लोगों ने ठेकेदार और लेबर ठेकेदार तबारक आलम पर नाबालिग से काम कराया जा रहा था. ग्रामीणों ने ठेकेदार एवं लेबर ठेकेदार पर सीधे तौर पर भ्रष्टाचार और लापरवाही का आरोप लगाया है. बन रहे पथ की लंबाई 0.580 किमी, पीसीसी पथांस 0.580 किमी, मूल कार्य की राशि 30.895 लाख है. ग्रामीणों ने जिला प्रशासन से जांच कर कार्रवाई की मांग की है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
