नाबालिग से सामुहिक दुष्कर्म मामले में चारों आरोपित गिरफ्तार, भेजा जेल

नाबालिग से सामुहिक दुष्कर्म मामले में चारों आरोपित गिरफ्तार, भेजा जेल

मनिहारी नाबालिग से सामुहिक दुष्कर्म मामले में चारों आरोपित को गिरफ्तार किया गया है. मनिहारी थाना क्षेत्र के एक गांव में नाबालिग लड़की (13) से सामुहिक दुष्कर्म का घटना हुई थी. मनिहारी एसडीपीओ मनोज कुमार ने शनिवार को बताया कि इस मामले में चार आरोपितों की गिरफ्तारी हुई है. मनिहारी थाना कांड संख्या 135/25 दर्ज किया गया है. पोस्को एक्ट, एसटी एससी एक्ट के तरत प्राथमिकी दर्ज हुई है. मामले के आरोपित करीम, प्यारूल आलम, कौसर आलम, रमजान की गिरफ्तारी हुई है. बाकर टोला, बंगरी, नारायणपुर मनिहारी का निवासी है. एसडीपीओ ने बताया कि दुष्कर्म की सूचना शुक्रवार को मिली. तुरंत घटना स्थल पर जाकर सत्यापन किया गया. एफएसएल की टीम भी पहुंची थी. बच्ची ने पुलिस को बताया कि खेत में वह घास काटने गयी थी. उसके गांव के बगल के टोला के चार मनचले युवकों ने दुष्कर्म की घटना को अंजाम किया. पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए चारों आरोपित युवकों को गिरफ्तार किया. एफएसएल की टीम ने घटना स्थल पर साक्ष्य जुटाए है. पीड़िता का मेडिकल कराया गया है. सभी आरोपित को न्यायिक हिरासत में भेजा गया. मौके पर थानाध्यक्ष पंकज आनंद, अपर थानाध्यक्ष राजकुमार, एसआई राजवीर कुमार साहु, एसआई अंजन कुमार, एसआई निशा रानी, पीएसआई अमीत कुमार राय मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By RAJKISHOR K

RAJKISHOR K is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >