अमदाबाद में 477 लीटर विदेशी शराब के साथ दो तस्कर गिरफ्तार
प्रखंड मुख्यालय परिसर स्थित शिव मंदिर के पास पुलिस ने पिकअप वैन से 477.51 लीटर विदेशी शराब जब्त की है. इस मामले में दो तस्करों को गिरफ्तार किया गया है.
– पश्चिम बंगाल से कटिहार ले जा रहे थे, पिकअप वैन जब्त
कटिहार, अमदाबाद.
प्रखंड मुख्यालय परिसर स्थित शिव मंदिर के पास पुलिस ने पिकअप वैन से 477.51 लीटर विदेशी शराब जब्त की है. इस मामले में दो तस्करों को गिरफ्तार किया गया है. अपर थानाध्यक्ष विजय कुमार राम ने बताया कि गुप्त सूचना मिली थी कि पश्चिम बंगाल से अमदाबाद के रास्ते पिकअप वैन से बड़ी मात्रा में शराब ले जाई जा रही है. सूचना पर एसआई भोला कुमार व पुलिस बल के साथ शिव मंदिर के पास वाहन की घेराबंदी की गई. तलाशी में पिकअप से भारी मात्रा में शराब बरामद हुई. गिरफ्तार तस्करों की पहचान कटिहार नगर थाना क्षेत्र के तीनगछिया निवासी मोहन पासवान, 45 वर्ष और लालू नगर निवासी बबलू यादव, 45 वर्ष के रूप में हुई है. पूछताछ में दोनों ने बताया कि वे शराब कटिहार के कोरिया पट्टी ले जा रहे थे. पुलिस ने शराब लदी पिकअप वैन और एक मोबाइल फोन भी जब्त किया है. जब्त शराब की मात्रा 477.51 लीटर है. अपर थानाध्यक्ष ने कहा कि शराब तस्करी में और कौन-कौन शामिल है, इसकी जांच की जा रही है. आगे की कार्रवाई जारी है. मौके पर एसआई विद्या चक्रवर्ती समेत अन्य पुलिस बल मौजूद थे.
Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.