कटिहार एनएफ रेलवे की सहायक महाप्रबंधक ने कटिहार रेल मंडल अंतर्गत कटिहार रौतारा रेलवे सैक्शन का निरीक्षण किए. एजीएम ने रेलवे अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिया. एनएफ रेलवे के सहायक महाप्रबंधक वीर भद्र विश्वकर्मा के नेतृत्व में कटिहार मंडल अंतर्गत कटिहार–रौतारा सेक्शन का व्यापक निरीक्षण किया. रौतारा स्थित बूट लॉन्ड्री का विशेष रूप से निरीक्षण किया. एजीएम ने मशीनों के संचालन एवं कार्य निष्पादन में सुरक्षा मानकों का पूर्णतः पालन सुनिश्चित करने पर बल दिया तथा संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को सुरक्षित कार्य संस्कृति अपनाने के निर्देश दिए. रौतारा स्टेशन के सर्कुलेटिंग एरिया का किया निरीक्षण एजीएम ने रौतारा स्टेशन के सर्कुलेटिंग एरिया, स्टेशन परिसर, इंफ्रास्ट्रक्चर विकास कार्यों एवं यात्रियों को उपलब्ध कराई जा रही सुविधाओं का भी विस्तारपूर्वक निरीक्षण किए. स्टेशन परिसर की स्वच्छता, यात्री सुविधाओं की गुणवत्ता तथा भविष्य में किए जाने वाले विकास कार्यों पर भी चर्चा की गई. कटिहार मंडल के मंडल रेल प्रबंधक किरेंद्र नरह, अपर मंडल रेल प्रबंधक मनोज कुमार सिंह, वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक अनूप कुमार सिंह, अमित कुमार सिंह सहित अन्य अधिकारीगण उपस्थित थे. पर्यावरण संरक्षण एवं हरित रेलवे अभियान के तहत पौधरोपण कार्यक्रम का भी आयोजन किया, जिसमें अधिकारियों द्वारा पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया.
एजीएम ने रौतारा रेलवे सेक्शन का किया निरीक्षण
एजीएम ने रौतारा रेलवे सेक्शन का किया निरीक्षण
