फरार आरोपित गिरफ्तार, न्यायिक हिरासत में भेजा

फरार आरोपित गिरफ्तार, न्यायिक हिरासत में भेजा

कोढ़ा रौतारा थाना क्षेत्र में लंबे समय से फरार चल रहे गैर-जमानती वारंटी मंत्री ऋषि पिता उत्तम ऋषि, रूपसपुर चंदवा निवासी को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया. रौतारा थानाध्यक्ष सोनू कुमार ने बताया कि मंत्री ऋषि के विरुद्ध न्यायालय द्वारा गैर-जमानती वारंट जारी किया गया था. जिसके बाद से ही वह फरार चल रहे थे. गुप्त सूचना प्राप्त होने के बाद एक विशेष छापेमारी अभियान चलाकर उसे धर दबोचा गया. गिरफ्तारी के बाद आरोपित को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By RAJKISHOR K

RAJKISHOR K is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >