Aaj Ka Darshan: कटिहार से सूरज गुप्ता की रिपोर्ट .सर्वमंगला सार्वजनिक दुर्गा मंदिर में सोमवार को सुबह 7 बजे से पूजा-अर्चना शुरू होगी. मंदिर प्रशासन की ओर से आरती और दर्शन का समय निर्धारित कर दिया गया है. श्रद्धालु सुबह और शाम दोनों समय सामूहिक आरती में शामिल होकर मां दुर्गा की आराधना कर सकेंगे. मंदिर की प्रसिद्धि दूर-दूर तक फैली होने के कारण यहां हर दिन बड़ी संख्या में भक्त पहुंचते हैं.
सुबह से शुरू होगी मां की आराधना
मंदिर में सुबह 7 बजे से दोपहर 12 बजे तक पूजा-अर्चना का समय तय किया गया है. इस दौरान श्रद्धालु मां दुर्गा के दर्शन कर विशेष पूजा कर सकेंगे. सुबह 7 बजे होने वाली आरती में बड़ी संख्या में भक्त शामिल होते हैं, जिससे पूरा मंदिर परिसर भक्तिमय माहौल में डूब जाता है.
मंदिर प्रशासन के अनुसार दोपहर 12 बजे से शाम 4 बजे तक मंदिर बंद रहेगा और इस दौरान पूजा-अर्चना वर्जित रहेगी. इसके बाद शाम 4 बजे से रात 9 बजे तक फिर से श्रद्धालुओं के लिए मंदिर के द्वार खोल दिये जायेंगे.
शाम की आरती में उमड़ती है श्रद्धालुओं की भीड़
संध्या 7 बजे होने वाली सामूहिक आरती मंदिर का सबसे आकर्षक दृश्य माना जाता है. घंटों, शंख और जय माता दी के जयकारों से पूरा वातावरण भक्तिमय हो उठता है.
स्थानीय लोगों का कहना है कि यहां सच्चे मन से मांगी गयी हर मुराद मां दुर्गा पूरी करती हैं. यही कारण है कि कटिहार शहर ही नहीं, आसपास के क्षेत्रों से भी बड़ी संख्या में श्रद्धालु यहां पहुंचते हैं.
शहर के अन्य मंदिरों में भी विशेष पूजा
कटिहार के सार्वजनिक दुर्गा मंदिर में भी सुबह 7:30 बजे से पूजा-अर्चना शुरू होगी. वहीं शनिदेव मंदिर और मां काली मंदिर में भी सुबह 7 बजे से श्रद्धालु पूजा कर सकेंगे.
मंदिर प्रशासन ने श्रद्धालुओं से निर्धारित समय में पहुंचने की अपील की है, ताकि पूजा और आरती शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हो सके.
Also Read: बिहार के इन 9 कमजोर पुलों से रोज गुजर रहे हजारों वाहन, IIT रिपोर्ट के बाद अलर्ट मोड में सरकार
