कोढ़ा कोढ़ा थाना क्षेत्र के एनएच 31 इमली चौक पवई के समीप मंगलवार को भीषण सड़क दुर्घटना में अज्ञात व्यक्ति की दर्दनाक मौत हो गयी. जानकारी के अनुसार तेज रफ्तार हाइवा वाहन ने व्यक्ति को जोरदार टक्कर मार दी. जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गयी. हादसा इतना भयावह था कि मृतक के शरीर के कई हिस्सों के मांस के टुकड़े सड़क पर बिखर गये. जिससे कुछ समय के लिए इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया. स्थानीय लोगों ने तत्काल इसकी सूचना पुलिस को दी. सूचना मिलते ही कोढ़ा थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया. पुलिस ने दुर्घटना में शामिल हाइवा वाहन को जब्त कर लिया है. आवश्यक कानूनी प्रक्रिया शुरू कर दी है. शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया गया है. फिलहाल मृतक की पहचान नहीं हो सकी है. पुलिस द्वारा आसपास के थाना क्षेत्रों में सूचना प्रसारित कर शव की शिनाख्त कराने का प्रयास किया जा रहा है. साथ ही प्रत्यक्षदर्शियों से पूछताछ की जा रही है. दुर्घटना के कारणों की गहन जांच जारी है. थानाध्यक्ष सुजीत कुमार ने बताया कि अब तक शव की पहचान नहीं हो पाई है. पहचान सुनिश्चित करने के लिए पुलिस हर संभव प्रयास कर रही है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
