केईसी में महिला चिकित्सा शिविर का आयोजन

केईसी में महिला चिकित्सा शिविर का आयोजन

कटिहार कटिहार इंजीनियरिंग कॉलेज के तत्वावधान में ममता सेवा सदन द्वारा शनिवार को काॅलेज के अलकनंदा गर्ल्स हॉस्टल में नि: शुल्क महिला चिकित्सीय जांच शिविर का आयोजन किया. 74 महिलाओं ने स्वास्थ्य जांच का लाभ लिया. उद्घाटन जनरल फिजिशियन, स्त्री एवं प्रसूति रोग विशेषज्ञ सह चिकित्सा पदाधिकारी, सदर अस्पताल, कटिहार डॉ ममता कुमारी, काॅलेज की प्राचार्या डॉ प्रो रंजना कुमारी ने संयुक्त रूप से किया. इस अवसर पर डॉ ममता कुमारी ने कहा कि जिले में महिला संबंधित बीमारियां लगभग हर घर में है. ऐसे में बहुत सी महिलाएं ऐसी होती हैं. जिनको ये पता भी नहीं होता है कि उनके शरीर में कौन सी बीमारी पल रही है. ऐसे में एक चिकित्सक के नाते मेरी ये पहल है कि मैं महिलाओं के बीच जाकर उनका नि:शुल्क उपचार करूं. प्राचार्या डॉ प्रो रंजना कुमारी ने स्वयं अपना स्वास्थ्य जांच कराते हुए कहा कि इस नि:शुल्क चिकित्सीय जांच शिविर में छात्राओं, महिला शिक्षकों, काॅलेज की महिला कर्मियों एवं काॅलेज परिवार की महिला सदस्यों ने भाग लिया है. बड़ी संख्या में महिलाओं को स्वास्थ्य लाभ मिला है. कॉलेज प्रशासन आगे भी ऐसे स्वास्थ्य संबंधी कार्यक्रम को आयोजित करेगी. डॉ अमरंजन, प्रो स्नेहा कुमारी, प्रो कुमारी शिप्रा सुमन, स्वास्थ्य कर्मी माही कुमारी, छोटी रानी, काॅलेज कर्मी आदि उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Rajkishor k

राजकिशोर प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत दैनिक जागरण से की. अभी प्रभात खबर के कटिहार कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति व सिनेमा में रुचि रखते हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >