– ड्राइवर व खलासी ने कूद कर बचायी अपनी जान कुरसेला एनएच 31 पर सीमावर्ती क्षेत्र कटरिया के समीप सोमवार अहले सुबह नवगछिया के तरफ से आ रही ट्रक में अचानक आग लग गयी. घटना चार बजे सुबह के करीब का बताया गया है. टायर में अचानक आग लगने से ट्रक धू-धूकर जल उठा. कुछ मिनटों के अंदर आग ने पूरे ट्रक को चपेट में लेकर खाक कर दिया. आग का उठता लौ दूर तक दिखाई पड़ रहा था. कुरसेला थाना का मीनी दमकल घटना के जगह पर पहुंच कर जलते ट्रक को बुझाने का प्रयास किया. दमकल पहुंचने तक ट्रक का अधिकांश भाग जल गया था. ठंड कुहासे के बीच जब तक लोग घटना के जगह पर पहुंचे. तब तक ट्रक का अधिकांश भाग जल गया था. जानकारी में बताया गया कि पहले एक टायर में आग पकड़ा और फिर उसके बाद बांकी के सभी टायरों में आग पकड़ लिया. टायर में आग पकड़ने के बाद टायर फट कर धमाका करता रहा. टायर फटते ही ट्रक संतुलन खोकर सड़क किनारे गढ़ढे में पलटी खा गया. ट्रक का चालक खलासी ट्रक को जलता छोड़ भाग खड़ा हुआ. ट्रक पर भुसा पर लदा था. भुसा लदा होने से ट्रक में पकड़े आग प्रकोप को बढ़ाने मे सहायक रहा. ट्रक के आग को बुझाने का तत्काल कोई तरकीब काम नहीं आया. अचानक ट्रक में किस वजह से आग पकड़ा यह स्पष्ट नहीं हो पाया था. ट्रक में पकड़े आग से कोई हताहत नहीं हुआ. गनीमत रही कि जलते ट्रक का आग किसी दुसरे वाहन में नहीं पकड़ा. ट्रक जलने के जगह से थोड़ी दूरी पर पुलिस पिकेट और लाईन होटल था. आग के उठते लौ से पिकेट और लाईन होटल सुरक्षित रहा. पुलिस ट्रक मालिक और आग लगने के कारणों के जांच में जुटी थी.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
