कमलाकान्ही के बेलगड़िया धार में डूबने से किशोर की मौत

कमलाकान्ही के बेलगड़िया धार में डूबने से किशोर की मौत

कुरसेला प्रखंड क्षेत्र के पूर्वी मुरादपुर पंचायत के कमलाकान्ही गांव के समीप बेलगाड़िया धार में शुक्रवार को डूबने से किशोर की मौत हो गयी. घटना दोपहर 1.30 बजे दोपहर की है. धार में डूबे किशोर को स्थानीय ग्रामीणों के सहयोग से बाहर निकाला. घटना से परिजनों में कोहराम मच गया. गांव के लोगों का धार पर भीड़ जुट गयी. मृत किशोर प्रिंस कुमार (9) पिता सिंटू सहनी खगड़िया जिला के परवत्ता थाना क्षेत्र के कुल्हाड़िया गांव का निवासी था. किशोर तीन माह पूर्व अपने नाना दीपक साहनी के घर कमलाकान्ही आया था. ग्रामीणो से मिली जानकारी के अनुसार किशोर प्रिंस आस पड़ोस के चार बच्चों के साथ धार में नहाने गया था. स्नान करने के क्रम में किशोर गहरे पानी में जाकर डूब गया. डूबने के कुछ देर बाद लोगों को इसकी जानकारी मिली. डूबे किशोर को धार से बाहर निकाला गया. तब तक किशोर का धार में डूबने से मौत हो चुकी थी. धार के उपर अन्य बच्चे भय से डरे सहमे थे. कुरसेला थाना पुलिस को सूचना दी गई. पुलिस ने कमलाकान्ही गांव पहुंचकर आवश्यक पड़ताल कर शव को पोस्टमार्टम के लिए कटिहार भेज दिया. पिता के तीन संतानों में दो भाई, एक बहन में वह सबसे बड़ा था. मृत किशोर की मां नंदनी देवी रिश्तेदार के यहां गयी हुई थी. उनके मां को रिश्तेदार के यहां से जल्द लौटने के लिए कहा गया. समाचार प्रेषण तक मृत किशोर की मां कमलाकान्ही गांव माइका नहीं लौट सकी थी. किशोर की मौत पर निकट परिजन दहाड़े मार विलाप कर रहे थे. भाजयुमो के प्रखंड अध्यक्ष कैम्पु मंडल ने घटना पर गहरी संवेदना प्रकट करते हुए मृतक के आश्रितों को शीघ्र सरकारी राहत सहायता उपलब्ध करने का मांग की है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >