मछली मारने गये व्यक्ति की डूबने से हुई मौत

मछली मारने गये व्यक्ति की डूबने से हुई मौत

प्रतिनिधि, कटिहार डंडखोरा थाना क्षेत्र के भमरेली में मछली मारने गये 40 वर्षीय व्यक्ति की डूबने से मौत हो गयी. घटना बाबत स्थानीय थाना में कांड दर्ज कर शव को रविवार को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है. प्राप्त जानकारी के अनुसार ब्रह्मदेव शर्मा पिता स्व प्रकाश शर्मा मछली मारने के लिए शनिवार को कनकनी नदी में गये थे. इसी दौरान नदी में वह डूब गये. स्थानीय गोताखोर उसे ढूंढने के लिए नदी में कूद पड़े. इधर सूचना मिलते ही परिजन भी नदी किनारे पहुंच गये. घंटे कड़ी मशक्कत के बाद बीते देर रात मृतक का शव नदी से बरामद किया. शव के मिलते ही परिजनों में चीख पुकार मच गयी. इस संदर्भ में डंडखोरा थाना में कांड दर्ज कर शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >