– स्वर्ण जयंती समारोह में श्रद्धालुओं के लिए कई व्यवस्था कटिहार स्थानीय राजेंद्र स्टेडियम में श्री श्याम मित्र मंडल की ओर से आयोजित स्वर्ण जयंती समारोह सह श्रीमद्भागवत कथा में जाने माने कथावाचक आचार्य गौरव कृष्ण गोस्वामी जी ने अपने प्रवचन मे कहा कि भागवत श्रवण करने से वह हर प्रकार से भवसागर पार कर लेता है. श्रीमद्भागवत तरणि (नौका) है. तरणि भव रूपी सागर है. व्यक्ति को काम, क्रोध, मद्य, लोभ आदि नशाओं को छोड़ देना चाहिए. जीवन मे सच्चा विकास तभी होगा. जब आपके जीवन मे प्रकाश आयेगा. आचार्य गौरव कृष्ण की कथा सुनने के लिए देर शाम तक श्रद्धालुओं इस शीतलहरी में जमे रहे. दूसरी तरफ इस सात दिवसीय महोत्सव में कई तरह की सुविधा श्रद्धालुओं को दी जा रही है. कई संगठनों की ओर से स्टॉल भी लगाया गया है. श्रद्धालुओं को किसी तरह की परेशानी नहीं हो. इसके लिए नागरिक सुरक्षा के स्वयंसेवक एवं भारत स्काउट एवं गाइड के वॉलिंटियर्स भी लगे हुए है. स्थानीय स्वास्थ्य विभाग के साथ-साथ भारतीय रेड क्रॉस सोसाइटी, अध्यात्म चेतना मंच सहित कई संगठनों की ओर से भी सेवाएं दी जा रही है. श्रद्धालुओं के जूता चप्पल को व्यवस्थित तरीके से रखने के लिए कई स्टॉल को पादुकालय का स्वरूप दिया गया है. कार्यक्रम के पहले दिन श्री श्याम मित्र मंडल के पदाधिकारियों व सदस्यों के अलावा विधान पार्षद अशोक कुमार अग्रवाल, कोढ़ा विधायक कविता देवी, नगर निगम के महापौर उषा देवी अग्रवाल सहित कई प्रमुख लोग शामिल हुए है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
