कुरसेला थाना परिसर में सरस्वती पूजा को लेकर रविवार को शांति समिति बैठक का आयोजन किया. बैठक में राजनीतिक समाजिक लोगों व जनप्रतिनिधियों सहित स्थानीय प्रशासनिक पदाधिकारियों ने भाग लिया. सरस्वती पूजा पर शांति सौहार्द पूर्ण वातावरण मे मनाने को लेकर विचार विर्मश किया. सरस्वती पूजा मनाने वाले संचालक को थाना से लाइसेंस लेना अनिवार्य होगा. डीजे बजाने पर प्रतिबंध का निर्णय लिया गया.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
