बड़ी मात्रा में मेडिकल सामान खुले व असुरक्षित तरीके से रखा गया

बड़ी मात्रा में मेडिकल सामान खुले व असुरक्षित तरीके से रखा गया

कटिहार सदर अस्पताल में मेडिकल सामान के अव्यवस्थित ढंग से रखे जाने का मामला सामने आया है. जिससे अस्पताल प्रबंधन व सुरक्षा व्यवस्था पर कई सवाल खड़े हो गए हैं. मदर चाइल्ड हॉस्पिटल के ग्राउंड फ्लोर पर स्थित दवा वितरण कक्ष के ठीक बगल में बड़ी मात्रा में मेडिकल सामान खुले और असुरक्षित तरीके से रखा गया है. यहां कई कार्टून में हाथों में पहनने वाले मेडिकल ग्लव्स भरे हुए हैं. बिना किसी निगरानी के खुले पड़े हैं. अस्पताल में आने वाले मरीज और उनके परिजन दवा लेने या इलाज कराने के दौरान इसी रास्ते से गुजरते हैं. इस दौरान जबकि कई लोग मौका पाकर कार्टून से ग्लव्स निकालकर अपने साथ भी ले जाते हैं. कई कार्टून पूरी तरह से खुले रहने के कारण मेडिकल सामान की सुरक्षा पर गंभीर प्रश्न उठ रहे हैं. अस्पताल में इस तरह से जरूरी मेडिकल सामग्री का खुले में रखा जाना न केवल संसाधनों की बर्बादी है. बल्कि संक्रमण नियंत्रण के लिहाज से भी खतरे का संकेत है. विशेषज्ञों का मानना है कि मेडिकल उपयोग की वस्तुओं को निर्धारित स्टोर रूम में सुरक्षित और व्यवस्थित ढंग से रखा जाना चाहिए. ताकि उनका दुरुपयोग या नुकसान न हो.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: RAJKISHOR K

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >