मंजरिया उर्स में अकीदतमंदों की उमड़ी भीड़

मंजरिया उर्स में अकीदतमंदों की उमड़ी भीड़

बलिया बेलौन तेघड़ा पंचायत के मंजरिया गांव में प्रसिद्ध बुजुर्ग हज़रत दीवान शाह लस्कर रहमतुल्ला अलैह का दो दिवसीय उर्स मित्तन घाट के पीर साहब हज़रत ख्वाजा बहाउद्दीन के निगरानी में मंगलवार से शुरू होकर बुधवार की रात में महफिल ए शमा कव्वाली के साथ संपन्न हो गया. कमेटी के इजहार अकरम, अबसार सिद्दीकी ने कहा, कुरआन ख्वानी, कुल शरीफ, चादरपोशी, फातेहा खानी के बाद अकीदतमंदों के बीच लंगर का वितरण किया. पहली रात में खानकाही कव्वाली, दूसरी रात महफिलें शमा में प्रसिद्ध कव्वाल वजेर रेजा, महताब साबरी के बीच मुकाबला कव्वाली का आयोजन हुआ. पीर साहब के मानने वाले हजारों अकीदतमंदों ने चादर पोशी कर अमन शांति के लिए दुआ मांगी. यहां जो भी सदके दिल से दुआ मांगता हैं, उसकी दुआ कबूल होती है. अकीदतमंदों की सुविधा के लिए कमेटी की ओर से बिजली, पानी, पंडाल आदि कि व्यवस्था की गयी थी. उर्स का सफल आयोजन में इजहार अकरम, अबसार सिद्दीकी, शमीम हैदर, मंजर, जावेद मंजर, हाफिज एहसान, आबीद, गोलाम गौस, मंसूर, मुबस्सीर, अकमल, नजजू, आसीफ आदि का सराहनीय सहयोग रहा.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: RAJKISHOR K

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >