– गंभीर रूप से घायल, मामला दर्ज कटिहार मुफस्सिल थाना क्षेत्र के खैरा में जल नल योजना के तहत चल रहें कार्य का निरीक्षण करने पहुंचे अभियंता को एक असामाजिक तत्व ने उन पर जानलेवा हमला करते हुए उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया है. घटना पश्चात घायल को उनके सहयोगीकर्मी ने इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया. घटना बाबत अभियंता ने स्थानीय थाना में लिखित आवेदन दिया है. लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण विभाग अंतर्गत लोक स्वास्थ्य प्रशाखा, कटिहार में कनीय अभियंता के पद पर परवेज आलम कार्यरत हैं. रविवार को परवेज एवं मे जीवनश्री इन्फ्रास्ट्रक्चर प्रा० लि० के इंजीनियर जुलकर एवं साईट सुपरवाईजर अमित दुबे के साथ प्रखंड-कटिहार अंतर्गत पंचायत-गरमैली के वार्ड सं0-01 में हर घर नल का जल योजनाओं का निरीक्षण करने के लिए गया था. क्षेत्र निरीक्षण के दौरान वार्ड सं-01 में खैरा पुल के पास नल जल योजना पानी टंकी के निकट नल का जल योजना से संबंधित कार्य चल रहा था. इसी क्रम में अकील उर्फ चांद पिता मंजूर आलम, वार्ड सं-02, गरभैली, थाना मुफस्सिल निवासी चल रहे सरकारी कार्य में बाधा उत्पन्न कर रहा था. चांद को बार बार समझाया जा रहा था, लेकिन बात को अंदेखी करते हुए चांद ने सरकारी काम में बाधा पहुंचाते हुए अभियंता को जान मारने की धमकी देते हुए मेरे सिर पर पहले लाठी से फिर हाथ से जोर से मारा गया, सिर पर गहरी चोट लगने के कारण घायल होकर उसी वक्त वह बेहोश होकर निर्माणाधीन नाले के गढ्ढ़े में गिर गया. उसी हालत में चांद उस पर लगातार जानलेवा हमला करते रहा. इसी क्रम में जेब से 05 हजार रूपया चांद निकाल लिया. यह देख इंजीनियर जुलकर एवं साईट सुपरवाईजर उन्हें इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया. कनीय अभियंता के आवेदन पर स्थानीय थाना में आरोपी चांद के विरुद्ध सरकारी कार्य में बाधा डालने, हत्या के प्रयास से हमला करने तथा लूटपाट जैसे संगीन धाराओं के तहत कांड दर्ज कर पुलिस अग्रतर कार्रवाई में जुट गयी है. संतोष कुमार निराला, पुलिस निरीक्षक सह मुफस्सिल थाना अध्यक्ष
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
