जय भारत क्लब में श्रद्धालुओं की उमड़ी भीड़

जय भारत क्लब में श्रद्धालुओं की उमड़ी भीड़

कोढ़ा कोढ़ा नगर पंचायत के विभिन्न स्थानों पर आकर्षक पंडालों का निर्माण किया गया. जय भारत क्लब द्वारा केदारनाथ मंदिर की थीम पर बनाया गया भव्य पंडाल श्रद्धालुओं के लिए विशेष आकर्षण का केंद्र बना रहा. पंडाल की भव्यता और वास्तुकला ने लोगों को वास्तविक केदारनाथ धाम की अनुभूति करायी. सुबह से ही बड़ी संख्या में श्रद्धालु इस पंडाल में पहुंचकर मां सरस्वती की प्रतिमा के दर्शन कर पूजा करते नजर आये. बच्चों, युवाओं और बुजुर्गों में पूजा को लेकर खासा उत्साह देखने को मिला. श्रद्धालुओं ने मां सरस्वती से ज्ञान, विवेक और उज्ज्वल भविष्य की कामना की. पंडाल को भव्य लाइटिंग, हिमालयी शैली की संरचना और आकर्षक सजावट से सजाया गया था. लोगों को अपनी ओर स्वतः आकर्षित कर रहा था.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Rajkishor k

राजकिशोर प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत दैनिक जागरण से की. अभी प्रभात खबर के कटिहार कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति व सिनेमा में रुचि रखते हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >