कुपोषण उन्मूलन कार्यक्रम के तहत स्वास्थ्य शिविर का आयोजन

कुपोषण उन्मूलन कार्यक्रम के तहत स्वास्थ्य शिविर का आयोजन

कटिहार कृषि विज्ञान केंद्र, कटिहार की ओर से कुपोषण उन्मूलन कार्यक्रम के अंतर्गत गोद लिए गए ग्राम बठेली में एक स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया. यह शिविर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, कटिहार के सहयोग से संपन्न हुआ. स्वास्थ्य शिविर का आयोजन आंगनबाड़ी केंद्र संख्या 40 में किया गया. जिसमें बच्चों का हीमोग्लोबिन जांच के साथ-साथ सामान्य स्वास्थ्य परीक्षण किया गया. शिविर में महिलाओं, पुरुषों एवं बच्चों को पोषण, स्वास्थ्य एवं स्वच्छता से संबंधित जानकारी दी गयी. रक्तचाप (बीपी) एवं शुगर जांच भी की गयी. कार्यक्रम के दौरान प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, कटिहार से आए चिकित्सकीय दल द्वारा ग्रामीणों को स्वास्थ्य परामर्श प्रदान किया गया. कुपोषण से बचाव के लिए संतुलित आहार अपनाने पर विशेष जोर दिया गया. इस अवसर पर कृषि विज्ञान केंद्र, कटिहार की वैज्ञानिक डॉ नंदिता कुमारी, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, कटिहार के डॉ नुरुल्ला कुरैशी, अन्वेषा महापात्रा, अनुम सोनी सुमन, मौसमी कुमारी एवं नूतन देवी उपस्थित रही. शिविर में बड़ी संख्या में महिला-पुरुषों एवं बच्चों की सहभागिता रही.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By RAJKISHOR K

RAJKISHOR K is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >