साईं बाबा की निकाली गयी भव्य पालकी शोभायात्रा

रामनवमी के अवसर पर कटिहार के ओटी पाड़ा स्थित छोटा शिरडी साईं धाम मंदिर में कार्यक्रमों का आयोजन किया गया.

कटिहार. रामनवमी के अवसर पर कटिहार के ओटी पाड़ा स्थित छोटा शिरडी साईं धाम मंदिर में कार्यक्रमों का आयोजन किया गया. कार्यक्रम की जानकारी देते हुए मंदिर कमेटी से जुड़े साईं सेवक अर्जुन प्रसाद सिंह ने बताया कि रामनवमी का उत्सव महाराष्ट्र के शिरडी साईं धाम मंदिर के साथ-साथ देश के विभिन्न साईं मंदिरों में बड़ी धूमधाम के साथ हर वर्ष मनाया जाता है. इस अवसर पर मंदिर की साज-सज्जा की गयी. जिसमें सर्वप्रथम प्रातः 5:00 बजे साईं बाबा की काकड़ आरती हुई. इसके पश्चात संध्या 4:00 बजे साईं बाबा की भव्य पाल की शोभा यात्रा नगर भ्रमण के लिए निकाली गयी. यह पालकी यात्रा मंदिर प्रांगण से निकल कर शहर के प्रमुख मार्गो से होते हुए पुनः मंदिर प्रांगण पर पहुंची. इसके बाद साईं बाबा के विशाल भंडारे का आयोजन किया गया. कार्यक्रम को सफल बनाने में एन एफ रेलवे कटिहार डिविजन भारत स्काउट एंड गाइड के सदस्यों की भी महत्वपूर्ण भूमिका रही. इस मौके पर पार्वती देवी, सौरभ कुमार, जयप्रकाश कुमार सिंह, पंकज कुमार दास, अनूप कुमार, विनोद कुमार, राजेश सिंह, अरुण कुमार मालाकार शंभू ठाकुर, दीप सूर्या राय, सार्थक राय, शिवनाथ, श्रेया राय, सात्विक कुमार, कुंदन कुमार सिंह सहित सैकड़ों साईं भक्त शामिल हुए.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By RAJKISHOR K

RAJKISHOR K is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >