एनएच-31 पर कटरिया सिमड़गाछ के पास दो वाहनों में भीषण टक्कर, एक चालक घायल

एनएच-31 पर कटरिया सिमड़गाछ के पास दो वाहनों में भीषण टक्कर, एक चालक घायल

– टक्कर से ट्रक में लगी आग, किसी तरह आग पर पाया काबू – दुर्घटना के बाद करीब तीन घंटे एनएच-31 पर ठप रहा वाहनों का आवागमन कुरसेला एनएच-31 पर कटरिया सिमड़गाछ के पास रविवार की देर रात दो वाहनों के बीच आमने- सामने की भीषण टक्कर हो गयी. टक्कर इतना जबरदस्त था कि दोनों वाहनों के परखच्चे उड़ गये और मिक्सचर टेंकलॉरी में आग लग गयी. वाहनों के टक्कर की आवाज रात के अंधेरे को चीर कर आसपास फैल गयी. आवाज सुनकर आसपास के लोग घटना स्थल की ओर दौड़ पड़े. कुरसेला थाना की गश्ती पुलिस दुर्घटना स्थल पर पहुंची. दुर्घटना रात करीब डेढ़ से दो बजे के बीच हुई. पुलिस ने दमकल से वाहन में लगे आग को बुझाया. मिक्स्चर टेंकलॉरी के अंदर फंसे चालक को किसी तरह बाहर निकाल कर उपचार के लिए पीएचसी कुरसेला पहुंचाया गया. पीएचसी में प्राथमिक उपचार के बाद चालक की नाजुक को देखते हुए हायर सेंटर पूर्णिया रेफर कर दिया. घायल चालक पिंकू कुमार (30) खजुरिया मुजफ्फरपुर का निवासी है. एक वाहन नवगछिया की तरफ से और दूसरा वाहन कुरसेला की ओर से गुजर रहा था. इस दुर्घटना में दूसरे वाहन का चालक घायल नहीं हुआ. हादसा घटित होने के बाद मार्ग का आवागमन अवरुद्ध हो गया. सड़क के दोनों तरफ वाहनों की लम्बी कतारें लग गयी. पुलिस ने किरान से दुर्घटना ग्रस्त वाहनों को सड़क से हटाकर आवागमन चालू कराया. दुर्घटना से सड़क का आवागमन लगभग तीन घंटा तक बाधित रहा. कटरिया सिमड़गाछ के समीप वाहनों के आमने- सामने टक्कर की पूर्व में कई घटनाएं घटित हो चुकी हैं. हादसा के लिए यह स्थल डेंजर जोन में चिन्हित हो चुका है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By RAJKISHOR K

RAJKISHOR K is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >