कटिहार मुफस्सिल थाना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर थाना क्षेत्र के मोंगरा में वाहन चेकिंग अभियान चलाकर एक महिला को 500 ग्राम गांजा के साथ गिरफ्तार किया है. मुफस्सिल थानाध्यक्ष संतोष कुमार निराला को मादक पदार्थ विक्रेता की सूचना मिली. उक्त जानकारी पर थानाध्यक्ष के निर्देश पर पुलिस ने मोंगरा फाटक के समीप वाहन चेकिंग अभियान चलाया. एक ऑटो को रोककर जब पुलिस ने तलाशी ली तो ऑटो से एक महिला को पुलिस ने गांजा के साथ गिरफ्तार किया है. थानाध्यक्ष ने बताया कि गिरफ्तार महिला दया रानी सिरसा निवासी के विरुद्ध स्थानीय थाना में एनडीपीसी एक्ट के तहत कांड दर्ज कर पुलिस अग्रतर कार्रवाई में जुट गयी है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
