प्रावि परिया के तीन शिक्षकों के स्थांतरण पर दी विदाई

प्रावि परिया के तीन शिक्षकों के स्थांतरण पर दी विदाई

कदवा प्रखंड के परभेली पंचायत के प्राथमिक विद्यालय परिया में स्थानांतरण पश्चात शिक्षकों को समारोह आयोजित कर विदाई दी गयी. बिहार सरकार, शिक्षा विभाग के आदेश के बाद विभिन्न जिलों में शिक्षकों के स्थानांतरण की प्रकिया जारी है. कदवा प्रखंड स्थित प्राथमिक विद्यालय परिया की वरीय शिक्षिका शशिकला कुमारी, शिक्षक नवाब गुलाम रब्बानी एवं सच्चिनानंद रजक का विदाई-सह-सम्मान समारोह का आयोजन बड़े धूमधाम से मनाया. इनका चयन 2007 पंचायत शिक्षक के रूप में हुआ था. उक्त विद्यालय में 19 वर्षो तक कार्यरत रहे. इनके कार्य के प्रति समर्पण व मृदु स्वभाव ने सम्मान समारोह में सबके आंखों को नम कर दिया. प्रधानाध्यापिका रंजना चौधरी ने कहा कि यूं तो विदाई देना अलविदा कहना कभी भी आसान नहीं होता है. आपलोगों का योगदान अतुलनीय रहा है. आप लोग जहां भी जायेंगे. विदाई समारोह में प्रधानाध्यापिका रंजना चौधरी, अध्यक्ष नरेश ऋषि, शशिकला कुमारी, सच्चिनानंद रजक, नवाब गुलाम रब्बानी, मनोवर आलम, अलमास, अब्दुल तौबाव, मनोज कुमार, विद्यालय के बच्चे एवं ग्रामीण उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Rajkishor k

राजकिशोर प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत दैनिक जागरण से की. अभी प्रभात खबर के कटिहार कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति व सिनेमा में रुचि रखते हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >