गड्ढे के पानी मे डूबने से बालक की मौत

गड्ढे के पानी मे डूबने से बालक की मौत

डंडखोरा प्रखंड क्षेत्र के भमरैली पंचायत अंतर्गत बालूगंज टोला में ट्यूबवेल के समीप गड्ढे में डूबने के कारण बालक की मौत हो गयी है. जानकारी के अनुसार शुक्रवार को पूर्वाह्न 9:30 बजे बिलेश शर्मा के दो वर्षीय बेटा सत्यम कुमार खेलने के क्रम में बच्चा ट्यूबवेल के समीप गड्ढे के पानी मे गिर गया. जब तक बच्चे के पास पहुंचते तब तक उसकी मौत हो गयी. घटना की जानकारी पुलिस को दे दी गयी है. घटना को लेकर समाजसेवी निर्मल विश्वास, शेख शरफराज, बबलू शर्मा, बेचन शर्मा, प्रदीप शर्मा आदि ने पीड़ित परिवार से मिलकर सांत्वना दिया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >