कैप्टन शिखरदीप को लाने गयी टीम के हाथ अब भी खाली

फैजाबाद से उसे कटिहार आर्मी कैंप भेजा जायेगा जहां रेल पुलिस उससे पूछताछ कर सकती है कि आखिर उसके साथ क्या घटना घटी थी. कटिहार : कटिहार रेलवे स्टेशन पर गत छह फरवरी को महानंदा एक्सप्रेस से लापता कैप्टन शिखरदीप के मामले में अबतक रेल पुलिस के हाथ खाली हैं. हालांकि रेल एसपी जितेंद्र मिश्रा […]

फैजाबाद से उसे कटिहार आर्मी कैंप भेजा जायेगा जहां रेल पुलिस उससे पूछताछ कर सकती है कि आखिर उसके साथ क्या घटना घटी थी.

कटिहार : कटिहार रेलवे स्टेशन पर गत छह फरवरी को महानंदा एक्सप्रेस से लापता कैप्टन शिखरदीप के मामले में अबतक रेल पुलिस के हाथ खाली हैं. हालांकि रेल एसपी जितेंद्र मिश्रा के निर्देश पर यूपी फैजाबाद के कोतवाली थाना रेल पुलिस रवाना हो गयी, जिसे कोतवाली पुलिस ने उसे आर्मी के सुपूर्द कर दिया.
अब आर्मी वालों ने कैप्टन को रेल पुलिस के सुपूर्द करने से मना कर दिया. सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार फैजाबाद से उसे कटिहार आर्मी कैंप भेजा जायेगा जहां रेल पुलिस उससे पूछताछ कर सकती है कि आखिर उसके साथ क्या घटना घटी है. सिधे तौर पर आर्मी कैप्टन को रेल पुलिस के साथ नहीं भेजेगी. कैप्टन के बरामदगी के बाद अब भी रहस्य बरकरार है.
जबतक कैप्टन से रेल पुलिस बयान नहीं ले लेती. तबतक मामला स्पष्ट नही हो पायेगा. हालांकि मामले में यूपी के कोतवाली थाना में कैप्टन ने कहा कि उसे यूपी के एक जंगल के एक कमरे में बंधक बनाकर रखा गया था. जहां से वह बंधन छुड़ाकर किसी प्रकार कमरे से निकला और फैजाबाद पहुंचा. जहां कोतवाली थाना में पहुंचकर अपने अपहरण की बात बताते हुए आर्मी के अधिकारी व परिजनों से अपने सकुशल होने की खबर दी है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >