सरस्वती पूजा में दिखा सुरक्षा का पुख्ता इंतजाम

कटिहार : सरस्वती पूजा को लेकर जिले व शहरी क्षेत्रों में सुरक्षा का पुख्ता इंतजाम किया गया है. सभी मुख्य चौक चौराहों पर पुलिस अधिकारी के साथ पुलिस बल व महिला पुलिस बलों की भी तैनाती की गयी है. शहर के सभी सेक्टर सहित कुछ मुख्य चौक चौराहों पर भी पुलिस पदाधिकारी व जवानों की […]

कटिहार : सरस्वती पूजा को लेकर जिले व शहरी क्षेत्रों में सुरक्षा का पुख्ता इंतजाम किया गया है. सभी मुख्य चौक चौराहों पर पुलिस अधिकारी के साथ पुलिस बल व महिला पुलिस बलों की भी तैनाती की गयी है. शहर के सभी सेक्टर सहित कुछ मुख्य चौक चौराहों पर भी पुलिस पदाधिकारी व जवानों की तैनाती की गयी है. एसपी ने जिले के सभी थाना क्षेत्र के पुलिस पदाधिकारी व थानाध्यक्ष को यह स्पष्ट निर्देश दिया है कि किसी भी सूरत में लॉ एंड आर्डर बिगड़नी नहीं चाहिए.

अराजक तत्वों पर मनचलों पर भी पुलिस की पैनी नजर थी.कहां-कहां तैनात थे पुलिस पदाधिकारी व जवान : कटिहार की सुरक्षा व्यवस्था को ले 15 सैक्टर में पुलिस पदाधिकारी को तैनात किया गया है. पूजा को देखते हुए सभी मुख्य चौक चोराहों पर पुरुष पुलिस बल व महिला पुलिस बलों की भी तैनाती की गयी है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >