दस बजे रात के बाद नहीं बजेगा डीजे

सरस्वती पूजा को लेकर हुई शांति समिति की बैठक आजमनगर : आजमनगर थाना परिसर में थाना अध्यक्ष सह प्रशिक्षु डीएसपी सवींद्र कुमार दास की अध्यक्षता में शांति समिति की बैठक आयोजित की गयी. बैठक में सरस्वती पूजा को शांतिपूर्ण संपन्न कराने के लिए विस्तृत चर्चा की गयी. इस दौरान शांति समिति की बैठक में कई […]

सरस्वती पूजा को लेकर हुई शांति समिति की बैठक

आजमनगर : आजमनगर थाना परिसर में थाना अध्यक्ष सह प्रशिक्षु डीएसपी सवींद्र कुमार दास की अध्यक्षता में शांति समिति की बैठक आयोजित की गयी. बैठक में सरस्वती पूजा को शांतिपूर्ण संपन्न कराने के लिए विस्तृत चर्चा की गयी. इस दौरान शांति समिति की बैठक में कई तरह के मुद्दों पर विशेष चर्चा की गयी. सरस्वती पूजा करने के लिए सभी सरकारी शिक्षण संस्थान सहित मूर्ति स्थापित कर पूजा करने के लिए संबंधित थाने से स्वीकृति अनिवार्य, किसी भी तरह की सांस्कृतिक कार्यक्रम के लिए अनुमंडल कार्यालय से स्वीकृति लेने सहित ध्वनि विस्तारक यंत्र के इस्तेमाल का भी समय निर्धारित किया गया है.
डीएसपी श्री दास ने कहा मैट्रिक व इंटर की परीक्षा भी है. इस लिहाज से भी रात्रि 10 बजे तक ही डीजे बजाना हित कर होगा. वहीं विसर्जन के लिए भी कड़े निर्देश दिये गये. अबीर गुलाल के संयमित इस्तेमाल का निर्देश देते हुए डीएसपी श्री दास ने कहा कि राहगीरों से किसी भी तरह की बदतमीजी महंगी पड़ेगी. वहीं सड़क पर बांस बैरियर लगा चंदा वसूल रहे बच्चे से भी इस तरीके को बदलने की बात श्री दास ने बैठक में रखी. इस दौरान उपस्थित मुखिया संघ के अध्यक्ष अक्षय सिंह, मुखिया प्रतिनिधि सिकंदर आलम, मुखिया प्रतिनिधि ललन विश्वास, उदय मुर्मू, मो जियाउद्दीन,अमित पांडेय सहित कई लोगों ने इन प्रस्तावों का समर्थन किया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >