गला रेत कर हुई थी हत्या

कटिहार : रोशना ओपी क्षेत्र के लाभा महादेवपुर निवासी प्लाई व्यवसायी लखन अग्रवाल की बुधवार शाम करीब आठ बजे अपराधियों ने हत्या कर दी. हत्या के उपरांत पुलिस पदाधिकारी भी घंटो तक व्यवसायी की हत्या गोली मारने की बात कह रहे थे. लेकिन जब मृतक लखन अग्रवाल का बुधवार की देर रात पोस्टमार्टम कराया गया […]

कटिहार : रोशना ओपी क्षेत्र के लाभा महादेवपुर निवासी प्लाई व्यवसायी लखन अग्रवाल की बुधवार शाम करीब आठ बजे अपराधियों ने हत्या कर दी. हत्या के उपरांत पुलिस पदाधिकारी भी घंटो तक व्यवसायी की हत्या गोली मारने की बात कह रहे थे. लेकिन जब मृतक लखन अग्रवाल का बुधवार की देर रात पोस्टमार्टम कराया गया तो हत्या की वजह गला रेतने की वजह व सांस नली कटने से बतायी गयी. साथ ही टायर लीवर से सिर के पीछले भाग पर प्रहार किया गया था

जो सिर के आगे पर गोल छिद्र नुमा सुराख दिख रहा था. जिस कारण पुलिस व मृतक के परिजन पोस्टमार्टम असमंजस में पड़कर हत्या की वजह गोली मारकर की जानी बताया.

अपराधियों ने सिर के पिछले भाग पर किया था प्रहार : अपराधियों ने लखन अग्रवाल के गले को बुरी तरह से रेत कर उसकी हत्या की थी. इतना ही नहीं उसके सिर के पीछले भाग पर से टायर लीवर से प्रहार किया था . लखन की जिस प्रकार निर्ममता पूर्वक हत्या की गयी उससे संभवत: ऐसा प्रतीत होता है अपराधियों का मृतक से काफी रंजिश था.
संभवत: अपराधी लखन अग्रवाल की मोटरसाइकिल पर ही सवार होकर घटना को अंजाम दिया है. क्योंकि गले के रेते जाने व उसके मोटरसाइकिल पर खून व शरीर के अन्य भागों में खून से यह स्पष्ट हो रहा है कि उसे मोटरसाइकिल पर बिठाकर ही उसकी हत्या की गयी है. यानी अपराधी लाभा या प्राणपुर से ही लखन अग्रवाल के साथ उसके मोटरसाइकिल पर सवार हुआ हो या फिर परिचित देखते हुए उसे मनिया गुमटी के पास रोककर घटना को अंजाम दिया हो.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >