यात्रियों से लदी बस पलटी दो दर्जन यात्री जख्मी, कई गंभीर

कोढ़ा (कटिहार) : कोढ़ा-कटिहार राष्ट्रीय राजमार्ग 81 पर बुधवार को यात्रियों से लदी एक बस तिनपनिया पुल में जा गिरी. इस दुर्घटना में दो दर्जन से अधिक यात्री घायल हो गये. सभी यात्रियों को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भरती कराया गया है. यात्रियों से लदी बस मेहर रानी ट्रेवल्स कटिहार से भागलपुर जा […]

कोढ़ा (कटिहार) : कोढ़ा-कटिहार राष्ट्रीय राजमार्ग 81 पर बुधवार को यात्रियों से लदी एक बस तिनपनिया पुल में जा गिरी. इस दुर्घटना में दो दर्जन से अधिक यात्री घायल हो गये. सभी यात्रियों को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भरती कराया गया है. यात्रियों से लदी बस मेहर रानी ट्रेवल्स कटिहार से भागलपुर जा रही थी. मेहररानी ट्रेवल्स कोढ़ा-कटिहार मुख्य मार्ग तीनपनिया पुल से अनियंत्रित होकर तालाब में जा गिरी. इसमें यात्रा कर रहे दो दर्जन से अधिक लोग गंभीर रूप से जख्मी हो गये.

घटना को देख कर स्थानीय लोगों द्वारा अथक प्रयास के बाद गाड़ी में फंसे लोगों को निकाला गया. घटना की सूचना पाकर कोढ़ा थानाध्यक्ष अजीत प्रसाद सिंह अपने दल बल के साथ मौके पर पहुंच घायल यात्री को इलाज के लिए सदर अस्पताल कटिहार भेजा गया तथा स्थानीय स्तर पर भी घायलों का इलाज किया गया. जबकि घटना में गंभीर रूप से जख्मी मो सरफराज (30), अनंत प्रसाद मंडल (50) एवं महरानी देवी (40) की स्थिति को देख कोढ़ा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र से एंबुलेंस मंगा कर कटिहार सदर अस्पताल भेजा गया.

घटना को लेकर स्थानीय लोगों ने बताया कि गाड़ी काफी तेज गति से जा रही थी एवं पुल पर चढ़ते ही अनियंत्रित हो गयी और रेलिंग को तोड़ नीचे तालाब में जा गिरी. वहीं घटना में अन्य घायल लोगों को बेहतर इलाज के लिए प्राइवेट चिकित्सक के पास ले जाया गया है. घटना लगभग 2.30 बजे दिन की बतायी जा रही है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >