कटिहार-मालदा पैसेंजर ट्रेन से 31 लीटर शराब बरामद

कटिहार-मालदा पैसेंजर ट्रेन से 31 लीटर शराब बरामद

कटिहार बिहार विधानसभा चुनाव के मद्देनजर जिले में मध निषेधाज्ञा को प्रभावी बनाने को ले आरपीएफ एवं उत्पाद विभाग की टीम ने शुक्रवार को मालदा-कटिहार पैसेंजर ट्रेन में सघन चेकिंग अभियान चलाकर एक शराब तस्कर को 31 लीटर विदेशी शराब बरामद किया है. आरपीएफ निरीक्षक राकेश कुमार श्रीवास्तव के नेतृत्व में आरपीएफ व उत्पाद बाल की टीम ने मालदा-कटिहार पैसेंजर ट्रेन में सघन चेकिंग अभियान चलाया. विकलांग कोच के शौचालय में छापेमारी दल ने लावारिस स्थिति में रखा बैग देखा. जब बैग की तलाशी ली गई तो उससे 31.500 लीटर विदेशी शराब लावारिस स्थिति में बरामद किया. उत्पाद अधीक्षक सुभाष सिंह ने बताया कि बरा मद शराब को लेकर उत्पाद थाना में कांड दर्ज कर उत्पाद पुलिस अग्रतर कार्रवाई में जुट गयी है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Rajkishor k

राजकिशोर प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत दैनिक जागरण से की. अभी प्रभात खबर के कटिहार कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति व सिनेमा में रुचि रखते हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >