कटिहार. जिले के सभी विद्यालयों में सोमवार को कई दिनों बाद पठन-पाठन शुरू हो गया है. सोमवार से नये समय सारणी के अनुसार कक्षा का संचालन शुरू किया गया है. विभागीय दिशानिर्देश के आलोक में पूर्वाह्न 6.30 बजे से अपराह्न 12.30 बजे तक विद्यालय में शैक्षणिक गतिविधियों का संचालन किया गया. राज्य मुख्यालय की ओर से सोमवार को जिलावार ऑनलाइन उपस्थिति की समीक्षा भी की गयी. राज्य मुख्यालय से शिक्षकों की उपस्थिति को लेकर जारी रिपोर्ट के अनुसार सोमवार को नये समय सारणी लागू होने के पश्चात कटिहार जिले में करीब 85 प्रतिशत शिक्षकों ने ऑनलाइन उपस्थिति दर्ज की है. रिपोर्ट के मुताबिक जिले में कुल 1965 में 15070 शिक्षक पदस्थापित है. सोमवार कक पूर्वाह्न 7.00 बजे के पूर्व 11558 शिक्षकों ने ऑनलाइन उपस्थिति बनाया है. जबकि पूर्वाह्न 7.00 बजे के बाद 1119 शिक्षकों ने ऑनलाइन उपस्थिति दर्ज की है. रिपोर्ट के मुताबिक मार्क ऑन ड्यूटी में बनाये गये शिक्षकों की संख्या 110 है. यानी कुल 12787 शिक्षकों ने हाजिरी बनाया है. रिपोर्ट के मुताबिक जिले में 2283 शिक्षकों ने ऑनलाइन हाजिरी नहीं बनाया है. कुल 1965 स्कूल में 1960 विद्यालय के शिक्षक हाजिरी बनाने वालों में शामिल है. जबकि पांच विद्यालय ऐसे है. जहां एक भी शिक्षक हाजिरी नहीं बनाया है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
