कार से 214 लीटर शराब बरामद, दो गिरफ्तार

कार से 214 लीटर विदेशी शराब बरामद कर प्राणपुर पुलिस ने दो अभियुक्त को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है.

प्राणपुर. थाना क्षेत्र के कमल चौक के समीप एनएच-81 मुख्य सड़क पर वाहन चेकिंग के दौरान एक कार से 214 लीटर विदेशी शराब बरामद कर प्राणपुर पुलिस ने दो अभियुक्त को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है. प्राणपुर थाना अध्यक्ष सह पुलिस इंस्पेक्टर रंजीत कुमार के द्वारा बताया गया कि थाना क्षेत्र के कमल चौक के समीप एनएच 81 मुख्य सड़क पर वाहन चैकिंग के दौरान एक कार से विभिन्न कम्पनी की 214 लीटर विदेशी शराब के साथ अभियुक्त संतोष कुमार पिता नागे मिस्त्री उर्फ नागेश साकिन भमर पुर और साकेत कुमार पिता संजीव कुमार दोनों थाना भवानी पुर जिला भागलपुर निवासी को रंगे हाथ गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By RAJKISHOR K

RAJKISHOR K is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >