कार से 18 लीटर शराब बरामद, तस्कर गिरफ्तार

कार से 18 लीटर शराब बरामद, तस्कर गिरफ्तार

कटिहार मुफस्सिल थाना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर वाहन चेकिंग अभियान चलाकर एक कार से 18 लीटर शराब बरामद कर तस्कर को गिरफ्तार किया है. मुफस्सिल थाना अध्यक्ष को एक शराब तस्कर की इनपुट मिली. उक्त सूचना पर डहेरिया भट्टा टोला के समीप मुफस्सिल पुलिस ने वाहन चेकिंग अभियान चलाया. इस दौरान एक संदिग्ध कार को देखकर देख कर पुलिस ने उसे रोकनेक इशारा किया. गाड़ी रुकते हैं पुलिस ने तलाशी शुरू की. 18.750 लीटर विदेशी शराब कार से बरामद किया. थानाध्यक्ष ने बताया कि गिरफ्तार तस्कर आशीष कुमार झा पिता श्याम झा नया टोला निवासी के विरुद्ध उत्पाद अधिनियम की धारा के तहत कांड दर्ज कर पुलिस अग्रतर कार्रवाई में जुट गयी है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By RAJKISHOR K

RAJKISHOR K is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >