कोढ़ा बीपीएससी 71वीं संयुक्त प्रारंभिक प्रतियोगिता परीक्षा शनिवार को कोढ़ा में हुई. कोढ़ा में कुल तीन परीक्षा केंद्र बनाए गए थे. राजकीय उवि कोढ़ा, प्रोजेक्ट कउवि कोढ़ा, उमवि खेड़िया में परीक्षा हुई. प्रोजेक्ट कउवि कोढ़ा में 300 में केवल 178 अभ्यर्थी ही परीक्षा में उपस्थित हुए. शेष 122 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे. केंद्राधीक्षक अजीत कुमार रंजन ने बताया कि परीक्षा पूरी तरह शांतिपूर्ण और पारदर्शी माहौल में सम्पन्न हुई. संचालन में पंकज जायसवाल, पवन कुमार झा, जनार्दन महतो समेत कई शिक्षकों एवं कर्मियों की अहम भूमिका रही. प्रशासनिक स्तर पर भी विशेष निगरानी की गई थी ताकि सभी परीक्षार्थियों को निष्पक्ष हो सके.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
