प्राणपुर : थाना क्षेत्र के सोनल डीह गांव में संध्या गश्ती के दौरान छापेमारी कर 15 लीटर देसी शराब के साथ एक महिला और एक पुरूष को पुलिस के द्वारा गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया.
थानाध्यक्ष रंजय कुमार सिंह ने बताया कि रविवार की संध्या गश्ती के दौरान तल्लू मुर्मू पिता छोटकू मूर्मू, तालामय मुर्मू पति स्व धनाय सोरेन दोनों साकिन सौनल डीह कैहूनियां निवासी को गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी कर गिरफ्तार कर लिया गया. जिसके विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कर न्यायिक हिरासत में कटिहार भेज दिया गया.
