पति की मौत के बाद राशि के लिए दूसरी पत्नी ने किया दावा, पहली पत्नी को पता चला तो...

कटिहार / बारसोई : चौकीदार पति की मौत पर मिलनेवाले राहत का दावा दूसरी पत्नी ने किया है. जब यह बात पहली पत्नी को पता चला तो उसने विरोध जताते हुए अंचल पदाधिकारी से न्याय की गुहार लगायी है. मामला प्रखंड के बेलवाडांगी धचना का है. चौकीदार विष्णु राय की मौत के बाद पहली पत्नी […]

कटिहार / बारसोई : चौकीदार पति की मौत पर मिलनेवाले राहत का दावा दूसरी पत्नी ने किया है. जब यह बात पहली पत्नी को पता चला तो उसने विरोध जताते हुए अंचल पदाधिकारी से न्याय की गुहार लगायी है. मामला प्रखंड के बेलवाडांगी धचना का है.

चौकीदार विष्णु राय की मौत के बाद पहली पत्नी जयंती देवी ने अंचल पदाधिकारी बारसोई को आवेदन देकर राहत राशि किसी दूसरे को नहीं देने की गुहार लगायी है. आवेदन में जयंती देवी ने कहा है कि उसके पति विष्णु राय की मृत्यु 6 अगस्त, 2018 को हुई है और कानूनन वह उसकी पत्नी है. जबकि, पोली देवी द्वारा उसकी दूसरी पत्नी बता कर राशि की मांग की जा रही है. उन्होंने कहा है कि पहली पत्नी के रहते दूसरी पत्नी का दावा गलत है तथा यह न्याय संगत भी नहीं है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >