पुल संख्या 133 पर चल रहे कार्य का रेल महाप्रबंधक आज लेंगे जायजा
कटिहार : कटिहार गुवाहाटी रेल खंड पर कटिहार के ब्रिज संख्या 133 बीते 14 अगस्त को बाढ़ के पानी के करंट से बह गया था. जिससे पूल हवा में झूलने लगी थी. इससे पूर्वोत्तर भारत के सात राज्यों से देश का संपर्क भंग हो गया है. नयी दिल्ली से गुवाहाटी जाने वाली लगभग दो दर्जन से अधिक ट्रेनों को रद्द कर दिया गया है. पुल के निर्माण में तेजी लाने के लिए सोमवार से सेना का सहारा लिया गया है. जिसकी मदद से पुल का निर्माण जल्द से जल्द हो सके व पूर्वोत्तर राज्यों से रेल संपर्क फिर से बहाल हो. पूल संख्या 133 पर चल रहे कार्यों का निरीक्षण करने के लिए पूर्वोत्तर सीमांत रेलवे के महाप्रबंधक चाहते राम मंगलवार सुबह दालकोला पहुंचेंगे. कटिहार रेल डिवीजन के लगभग सभी रेल अधिकारी निर्माण स्थल पर पहुंच कर कार्य का जायजा ले रहे हैं.
