कटिहार : रेलवे गार्ड ने की आत्महत्या

कटिहार : नगर थाना क्षेत्र के लाल कोठी में किराये के मकान में रह रहे एक रेलवे गार्ड ने बीती रात गले में फंदा डाल कर आत्महत्या कर ली. घटना की जानकारी मिलते ही नगर थाना पुलिस घटनास्थल पर पहुंची व मामले की तफ्तीश शुरू कर दी. घटनास्थल पर नगर थाना पुलिस को एक सुसाइड […]

कटिहार : नगर थाना क्षेत्र के लाल कोठी में किराये के मकान में रह रहे एक रेलवे गार्ड ने बीती रात गले में फंदा डाल कर आत्महत्या कर ली. घटना की जानकारी मिलते ही नगर थाना पुलिस घटनास्थल पर पहुंची व मामले की तफ्तीश शुरू कर दी. घटनास्थल पर नगर थाना पुलिस को एक सुसाइड नोट मिला है जिसमें डिप्रेशन के कारण आत्महत्या करने की बात लिखी है.

पुलिस ने मामले को लेकर यूडी केस के तहत प्राथमिकी दर्ज कर शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है. विनोद राय किशनगंज जिले का रहनेवाला था. वह प्रेम सिंह के घर पर वर्षों से किराये पर रहता था. उनकी पत्नी शिक्षिका है. बीती रात उसने गले में फंदा डाल कर आत्महत्या कर ली. विनोद राय के घर में मिले सुसाइड नोट में सुसाइड करने की वजह

कटिहार : रेलवे गार्ड…
डिप्रेशन बताया तथा किसी घर वाले को उसके लिए जिम्मेवार नहीं ठहराया है. इधर सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार वह लगभग एक वर्ष से निलंबित था. संभवत: उसी कारण वह डिप्रेशन में चला गया था. नगर थाना पुलिस मामले में प्राथमिकी दर्ज कर जांच में जूट गयी थी. बताते चलें कि उसकी बहाली ग्रुप डी में हुई थी और प्रोमोशन लेकर उसका पदोन्नत हुआ था. वह एनजेपी में पोस्टेड था.
लाल कोठी में किराये के मकान में रहता था विनोद राय
किशनगंज का था रहनेवाला, एनजेपी में था पोस्टेड
एक साल से निलंबित रहने के कारण था डिप्रेशन में

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >