– एजेंसी ने कर्मचारियों को नियुक्ति पत्र भी अबतक नहीं दिया – डीएम से मिलकर सभी समस्याओं को रखने का लिया गया निर्णय कटिहार सदर अस्पताल प्रांगण में 102 एम्बुलेंस कर्मचारी संघ के चालक व ईएमटी कर्मचारियों की महत्वपूर्ण बैठक आहूत की गयी. अध्यक्षता संघ के मुख्य संरक्षक मजदूर नेता विकास सिंह ने की. बैठक में सर्वसम्मति से निम्नलिखित बिंदुओं पर फैसला लिया गया. मुख्य संरक्षक विकास सिंह ने बताया कि 102 एंबुलेंस के कर्मचारी को चार महीने होने को है. अभी तक वेतन नहीं मिला है. कर्मचारियों को नियुक्ति पत्र अभी तक नहीं मिला है. कर्मचारी राज्य बीमा एवं भविष्य निधि का अंशदान सभी कर्मचारियों को ससमय संबंधित कार्यालय में जमा नहीं किया जाता है. कार्य अवधि में दुर्घटना होने पर कम से कम 20 लाख रुपया मुआवजा नहीं दिया जाता है. मुख्य संरक्षक विकास सिंह ने बताया कि एजेंसी के द्वारा कटिहार में नियुक्त पदाधिकारी कर्मचारियों को परेशान कर हमेशा पैसा वसूलने में लगे रहते है. उन्होंने बताया कि सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि 102 एंबुलेंस कर्मचारी संघ का किसी यूनियन से कोई संबंध नहीं रहेगा. कटिहार जिले में 102 एम्बुलेंस अपना लड़ाई स्वयं लड़ेगा. उसे किसी के बैनर की जरूरत नहीं है. उन्होंने बताया कि बैठक में जो कर्मचारी ड्यूटी में थे. उसको छोड़ के लगभग सभी कर्मचारी बैठक में उपस्थित थे. उन्होंने बताया कि जल्दी ही जिला पदाधिकारी से मिलकर एक मांग पत्र दिया जायेगा. जिसमें स्वास्थ्य समिति के अध्यक्ष के नाते जिला पदाधिकारी से गुहार लगायी जायेगी. एजेंसी से वार्ता कराकर सभी मांगों को पूरा कराने का अनुरोध करेंगे. उन्होंने स्पष्ट कहा अगर एक सप्ताह के अंदर कर्मचारियों को बकाया वेतन सहित सारी सुविधा उपलब्ध नहीं कराई गई तो बाध्य होकर श्रम संसाधन विभाग के कार्यालय एवं न्यायालय का सहारा लेने को मजबूर हो जायेंगे. जिला पदाधिकारी से मिलने के बाद निश्चित रूप से कर्मचारी के हितों में सकारात्मक पहल होगा. बैठक में सैकड़ों 102 एंबुलेंस के चालक एवं ईएमटी कर्मचारी साथी उपस्थित थे.
102 एंबुलेंस कर्मचारियों को चार महीने से नहीं मिला वेतन
102 एंबुलेंस कर्मचारियों को चार महीने से नहीं मिला वेतन
