रोपनी देखने गए युवक को लगा करंट, सदर अस्पताल में भर्ती

भभुआ के भोरया गांव में खेत में रोपनी देखने गए युवक को बिजली के नंगे तार से जोरदार करंट लगा। घायल को सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है, इलाज जारी है।

Kaimur News : भभुआ में बेलाव थाना क्षेत्र के भोरया गांव में खेत में रोपनी देखने गये एक युवक बिजली के नंगे तार की चपेट में आने से गंभीर रूप से झूलय गया. परिजनों और ग्रामीणों की मदद से घायल युवक को तत्काल इलाज के लिए सदर अस्पताल, भभुआ ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसका प्राथमिक उपचार किया. घायल की पहचान भोरया गांव निवासी 35 वर्षीय नागेंद्र धोबी के रूप में हुई है. परिजनों के अनुसार नागेंद्र खेत में रोपनी का काम देखने के लिए गये थे. इसी दौरान खेत में जमीन से होकर गुजर रहे बिजली के नंगे तार पर उनका पैर पड़ गया, जिससे उन्हें तेज करंट लग गया और वह मौके पर ही गिर पड़े. चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद उनकी स्थिति पर निगरानी रखी है. बताया जा रहा है कि समय पर अस्पताल पहुंच जाने के कारण उनकी जान बच गयी. जर्जर और खुले तारों को तत्काल हटाने तथा मरम्मत कराने की मांग की है.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Ranjeet kr patel

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >