बहन के साथ छेड़खानी की शिकायत करने पर युवक से मारपीट
KAIMUR NEWS.मोहनिया थाना क्षेत्र के एक गांव की रहनेवाली छात्रा के साथ हो रही छेड़छाड़ की शिकायत करना उसके भाई को भारी पड़ गया. आरोप है कि शिकायत करने पर आरोपितों ने युवक के साथ बुरी तरह मारपीट कर उसे घायल कर दिया.
मोहनिया थाना क्षेत्र के एक गांव की रहनेवाली छात्रा के साथ हो रही छेड़छाड़ की शिकायत करना उसके भाई को भारी पड़ गया. आरोप है कि शिकायत करने पर आरोपितों ने युवक के साथ बुरी तरह मारपीट कर उसे घायल कर दिया. इस मामले में पीड़ित ने नगर थाने में आरोपितों के खिलाफ नामजद एफआइआर दर्ज करायी है. पीड़ित युवक ने बताया कि उसकी बहन भभुआ शहर के एक कॉलेज में बीए पार्ट टू की छात्रा है. कॉलेज आने-जाने के दौरान मोकरी गांव निवासी वारिस अली अक्सर उसके साथ छेड़छाड़ करता था. 26 जनवरी को बहन ने इसकी जानकारी उसे दी. इसके बाद वह आरोपित के गांव जाकर मामले की शिकायत करने गया. इसी दौरान वारिस अली सहित उसके साथ मौजूद अन्य लोगों ने उसके साथ गाली-गलौज करते हुए मारपीट की, जिससे वह घायल हो गया. पीड़ित ने पुलिस से आरोपितों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग की है. इधर, थानाध्यक्ष ने बताया कि पीएफआइआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी गयी है.
Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.