कैमूर में युवक से मारपीट और छिनतई के आरोप में आठ लोगों पर FIR दर्ज

कैमूर जिले में भैंस खरीदकर लौट रहे एक युवक से 8 लोगों ने मारपीट कर ₹1 लाख लूट लिए. पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने FIR दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है. जानिए इस घटना की पूरी जानकारी.

Kaimur News : कैमूर जिले के चैनपुर थाना क्षेत्र के बराढ़ी गांव स्थित तिराहे पर एक युवक के साथ मारपीट और करीब ₹1 लाख छीनने का मामला सामने आया है. घायल युवक का इलाज कराने के बाद पुलिस ने उसके आवेदन पर आठ लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है.

भैंस खरीदकर लौटने के दौरान हुआ हमला

घायल युवक की पहचान इसिया गांव निवासी भंडोल सिंह के पुत्र अमित कुमार के रूप में हुई है. अमित कुमार ने पुलिस को दिए आवेदन में बताया कि वह भैंस खरीदने के सिलसिले में भदारी गांव गया था. वहां से लौटते समय बराढ़ी तिराहे पर पहले से चल रहे विवाद के कारण सड़क पर भीड़ और जाम लगा हुआ था, जिससे उसे अपनी गाड़ी रोकनी पड़ी.

आठ लोगों पर मारपीट का आरोप

अमित कुमार का आरोप है कि गाड़ी रुकते ही प्रमोद पांडेय ने अन्य लोगों को उसे मारने के लिए उकसाया. इसके बाद प्रमोद पांडेय, विनय पांडेय, अमित पांडेय, सुमित पांडेय, डब्बू पांडेय, नितेश पांडेय, निलेश पांडेय और सत्तन पांडेय ने मिलकर उसके साथ मारपीट की. मारपीट के दौरान वह बेहोश होकर गिर पड़ा.

बेहोशी का फायदा उठाकर ₹1 लाख छीनने का आरोप

पीड़ित ने आरोप लगाया कि घटना के दौरान उसकी जेब में भैंस खरीदने के लिए रखे करीब ₹1 लाख निकाल लिए गए. परिजन उसे पहले चैनपुर थाना लेकर पहुंचे, जहां से पुलिस ने इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा. उपचार के बाद उसने थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराई.

पुलिस ने दर्ज किया मामला

चैनपुर थानाध्यक्ष ने बताया कि पीड़ित के आवेदन के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है. मामले की जांच की जा रही है और जांच में जो तथ्य सामने आएंगे, उसके आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Ravishankar singh

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >