इंस्टाग्राम पर हथियार लहराते युवक की तस्वीर वायरल, भभुआ पुलिस ने आरोपी को दबोचा

सोशल मीडिया पर हथियार लहराते हुए एक युवक की तस्वीर और वीडियो वायरल होने के बाद भभुआ पुलिस ने त्वरित कार्रवाई की है. पुलिस ने युवक की पहचान कर उसे गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस का कहना है कि सोशल मीडिया पर हथियारों का प्रदर्शन करना कानूनन अपराध है.

Social media crime: जिले के भभुआ थाना क्षेत्र में सोशल मीडिया पर हथियार लहराते हुए एक युवक की तस्वीर वायरल होने के बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया. इंस्टाग्राम पर हथियार लहराते हुए तस्वीर और वीडियो वायरल होने की सूचना मिलने के बाद भभुआ थाने की पुलिस ने मामले की जांच शुरू की.

थानाध्यक्ष मुकेश कुमार के नेतृत्व में पुलिस ने वायरल तस्वीर और वीडियो के आधार पर युवक की पहचान भभुआ थाना क्षेत्र के कूड़ासन गांव निवासी भान कुमार सिंह के बेटे रवि पटेल उर्फ जगत पटेल कुमार के रूप में की. इसके बाद पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए आरोपी युवक को कूड़ासन गांव से गिरफ्तार कर लिया.

इंस्टाग्राम पर वायरल हुई थी हथियार लहराते तस्वीर

एसपी शिखर चौधरी की ओर से जारी विज्ञप्ति के अनुसार, 21 अगस्त को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर एक युवक की हथियार लहराते हुए तस्वीर वायरल हो रही थी. सूचना मिलने के बाद पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए वायरल तस्वीर की जांच शुरू की. जांच के दौरान युवक की पहचान होने के बाद उसे गिरफ्तार कर लिया गया.

पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट सहित अन्य संबंधित धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की है. गिरफ्तारी के बाद पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है. साथ ही वायरल तस्वीर में दिखाई दे रहे हथियार के संबंध में भी जानकारी जुटाई जा रही है.

सोशल मीडिया पर पुलिस की लगातार नजर

पुलिस के अनुसार सोशल मीडिया पर हथियारों का प्रदर्शन कर तस्वीर या वीडियो वायरल करना कानूनन अपराध है. ऐसे मामलों में पुलिस द्वारा सख्त कार्रवाई की जाएगी. एसपी ने लोगों से अपील की है कि हथियारों के साथ फोटो या वीडियो बनाकर सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर साझा न करें. इससे समाज में गलत संदेश जाता है और कानून-व्यवस्था पर भी प्रतिकूल असर पड़ सकता है.

एसपी ने बताया कि कैमूर जिले में सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर लगातार निगरानी रखी जा रही है. सोशल मीडिया के माध्यम से कानून-व्यवस्था बिगाड़ने या आपत्तिजनक गतिविधियों को बढ़ावा देने की कोशिश करने वालों के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी.

इसे भी पढ़ें: पटना: रौशन आनंद प्रदर्शनों के बीच गर्दनीबाग पहुंचे, कहा-मेरे पास आयोग का काला चिठ्ठा, BPSC-BSSC घेरेंगे


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By विनोद कुमार सिंह

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >