भभुआ में 23 वर्षीय युवती की संदिग्ध मौत, डॉक्टर ने बताया जहरीले पदार्थ के सेवन की आशंका

भभुआ के बेलांव में 23 वर्षीय युवती की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। डॉक्टर ने जहरीले पदार्थ के सेवन की आशंका जताई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Bhabhua Belawan Girl Suspicious Death : कैमूर जिले के बेलांव गांव की 23 वर्षीय युवती की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई. तबीयत बिगड़ने के बाद उसे निजी क्लिनिक से सदर अस्पताल भभुआ रेफर किया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया. चिकित्सक ने प्रारंभिक जांच में जहरीले पदार्थ के सेवन की आशंका जताई है.

Kaimur News : अचानक बिगड़ी तबीयत, अस्पताल पहुंचने से पहले हुई मौत

शुक्रवार को बेलांव निवासी 23 वर्षीय सव्या सिंह की अचानक तबीयत बिगड़ गई. परिजन उन्हें पहले रामपुर स्थित एक निजी क्लिनिक लेकर पहुंचे. हालत गंभीर होने पर चिकित्सकों ने बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल भभुआ रेफर कर दिया.

डॉक्टर ने जताई जहरीले पदार्थ के सेवन की आशंका

सदर अस्पताल की इमरजेंसी में ड्यूटी पर तैनात डॉ. श्यामाकांत प्रसाद ने जांच के बाद युवती को मृत घोषित कर दिया. डॉक्टर के अनुसार, प्रारंभिक तौर पर जहरीले पदार्थ के सेवन से मौत होने की आशंका है.

परिजन कारण बताने से बचते रहे

युवती की मौत के बाद परिजन घटना के कारणों पर कुछ भी स्पष्ट बताने से बचते रहे. अस्पताल में मृत घोषित किए जाने के बाद वे शव को अपने साथ घर ले गए.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Amit Sinha

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >