रोकें.... लाइन पर ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत

KAIMUR NEWS.स्थानीय भभुआ रोड रेलवे स्टेशन के पश्चिम भरखर गांव जाने वाली रेलवे लाइन के समीप शुक्रवार देर रात एक युवक की ट्रेन की चपेट में आने से दर्दनाक मौत हो गयी.

मोहनिया शहर. स्थानीय भभुआ रोड रेलवे स्टेशन के पश्चिम भरखर गांव जाने वाली रेलवे लाइन के समीप शुक्रवार देर रात एक युवक की ट्रेन की चपेट में आने से दर्दनाक मौत हो गयी. घटना की सूचना मिलते ही मोहनिया थाना पुलिस मौके पर पहुंची व शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भभुआ भेज दिया. हालांकि मृतक की पहचान सोमवार की सुबह मोहनिया शहर के रसूलपुर गांव निवासी मुन्ना राम के 26 वर्षीय पुत्र अंगद कुमार के रूप में की गयी है.. युवक की असमय मौत के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है. पुलिस मामले की जांच में जुटी है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: VIKASH KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >