चैनपुर में रोपनी कर रही महिला को सांप ने काटा, झाड़फूंक के चक्कर में गयी जान

भभुआ के चैनपुर में धान रोपनी के दौरान एक महिला को जहरीले सांप ने काट लिया। इलाज की जगह परिजन झाड़-फूंक कराने लगे, जिससे महिला की जान चली गई। यह घटना सर्पदंश के मामलों में वृद्धि को दर्शाती है।

भभुआ सदर के चैनपुर थानाक्षेत्र के रामगढ गांव में धान की रोपनी कर रही एक महिला को जहरीले सांप ने काट लिया. लेकिन परिजन इलाज की जगह महिला को झाड़फूंक कराने के चक्कर में पड़ गये. समय से इलाज नही मिलने की वजह से महिला की मौत हो गयी.

मृत महिला रामगढ गांव निवासी शंभू राजभर की 41 वर्षीय पत्नी सूर्यकला देवी बतायी जाती है. इस मामले में परिजनों ने बताया कि महिला शनिवार को गांव के दक्षिण खेत में अन्य महिलाओं के साथ रोपनी कर रही थी. इसी दौरान वहां छुपे एक जहरीले सांप ने महिला के दाहिने पैर में काट लिया. जानकारी पर महिला को इलाज के लिये अस्पताल लाने की जगह झाड़फूंक से ठीक कराने के लिये यूपी स्थित अमवा के सती माई मंदिर ले गये. जहां कुछ ठीक होने के बाद परिजन उसे घर ले आये. लेकिन पुनः देर शाम महिला की तबियत बिगड़ने लगी तो परिजन इलाज के लिये उसे चंदौली स्थित एक निजी क्लिनिक में ले जा रहे थे. जहां पहुचने से पहले ही महिला ने दम तोड़ दिया.

महिला के मौत होने के बाद शव को भभुआ सदर अस्पताल लाया गया. जहां पंचनामा कर चूकी चैनपुर की पुलिस ने रविवार सुबह महिला के शव का पोस्टमार्टम कराया और शव परिजनों को सौंप दिया. मृत महिला के 17 साल की एक बेटी व 10 व 8 साल के दो बेटे हैं.

सर्पदंश की घटनाओं में हुई वृद्धि, जा रही लोगों की जान

गौरतलब है कि बरसाती सीजन के आने से पहले ही जिले भर में इस बार सर्पदंश की घटनाओं में बेतहाशा वृद्धि हुई है. अबतक सर्पदंश से एक दर्जन से अधिक लोगों की मौत हो चुकी है. जबकि दर्जनों लोग सांपों के काटने से जख्मी हो चुके है.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Amit Sinha

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >