कैमूर: खेत की तरफ गई महिला को सांप ने डंसा, इलाज के दौरान मौत

कैमूर जिले के दुर्गावती में बधार गईं महिला की सर्पदंश से दर्दनाक मौत हो गई. झाड़-फूंक के दौरान तबीयत बिगड़ने पर महिला ने दम तोड़ दिया. इस घटना से परिजनों में गहरा शोक है.

कैमूर जिले के दुर्गावती थाना क्षेत्र अंतर्गत नई बस्ती गांव में गुरुवार की अहले सुबह सर्पदंश (Snakebite) की एक दुखद घटना सामने आई है. घर से बाहर बधार की तरफ गई एक महिला को जहरीले सांप ने डंस लिया, जिससे इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई. महिला की मौत के बाद से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है और पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई है.

अहले सुबह बधार जाने के दौरान हुआ हादसा

मिली जानकारी के अनुसार, नई बस्ती गांव निवासी राम आधार राम की पत्नी कलावती देवी गुरुवार की सुबह दैनिक कार्य के लिए घर से निकलकर बधार (खेतों) की तरफ गई थीं. इसी दौरान झाड़ियों में छिपे एक विषैले सर्प ने उन्हें डंस लिया. महिला की चीख-पुकार सुनकर परिजन तुरंत मौके पर पहुंचे.

झाड़-फूंक के दौरान बिगड़ी तबीयत, तोड़ा दम

घटना के बाद परिजन समय पर वैज्ञानिक इलाज कराने के बजाय महिला को तत्काल उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जिला स्थित अमवा की 'सती माई' स्थान पर झाड़-फूंक कराने के लिए ले गए. वहां झाड़-फूंक के दौरान महिला की स्थिति लगातार बिगड़ती गई और अंततः उन्होंने दम तोड़ दिया.

पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भभुआ भेजा

महिला की मृत्यु के बाद परिजन रोते-बिलखते शव को लेकर दुर्गावती थाना पहुंचे. पुलिस ने मामले की जानकारी मिलते ही शव को अपने कब्जे में लेकर कागजी व कानूनी प्रक्रिया पूरी की और अंत्यपरीक्षण (Post-mortem) के लिए सदर अस्पताल, भभुआ भेज दिया.

परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़

मृतका अपने पीछे पति, दो पुत्र और एक पुत्री से भरा-पूरा परिवार छोड़ गई हैं. परिजनों ने बताया कि इनमें से एक बेटे और एक बेटी का विवाह हो चुका है, जबकि एक बेटे की शादी अभी बाकी थी. इस अचानक हुई अप्रत्याशित त्रासदी से परिजनों का बुरा हाल है.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Sachidanand singh

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >