कैमूर में मारपीट कर रहे दो लोगों को रोकना महिला को पड़ा भारी, मंगलसूत्र छीनने का आरोप

Kaimur News : चैनपुर के छोटका लोहरा गांव में मारपीट रोकने पर एक महिला के साथ गाली-गलौज, मारपीट और मंगलसूत्र छीनने का मामला सामने आया है. पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू की.

Kaimur News : थाना क्षेत्र के छोटका लोहरा गांव में घर के सामने दो लोगों को आपस में मारपीट करने से रोकना एक महिला को भारी पड़ गया. आरोप है कि विरोध करने पर एक व्यक्ति ने महिला के साथ गाली-गलौज और मारपीट की तथा उसके गले से मंगलसूत्र छीन लिया. घटना में घायल महिला ने चैनपुर थाने में आवेदन देकर प्राथमिकी दर्ज करायी है.

दरवाजे के सामने मारपीट करने से किया था मना

पीड़िता छोटका लोहरा गांव निवासी सुदर्शन पासवान की पत्नी बहेतरा देवी ने पुलिस को बताया कि शाम करीब छह बजे उसके दरवाजे के सामने गांव के दिनेश बिंद और जंगली बिंद आपस में मारपीट कर रहे थे. महिला ने दोनों को अपने दरवाजे के सामने मारपीट करने से मना किया.

विरोध करने पर जातिसूचक शब्दों के इस्तेमाल का आरोप

आवेदन के अनुसार, महिला के मना करने से नाराज होकर दिनेश बिंद ने कथित रूप से जातिसूचक शब्दों का प्रयोग करते हुए गाली-गलौज शुरू कर दी. इसके बाद आरोप है कि उसने महिला के साथ मारपीट की.

मारपीट के दौरान मंगलसूत्र छीनने का आरोप

महिला ने आरोप लगाया कि मारपीट के दौरान उसके गले से मंगलसूत्र भी छीन लिया गया. शोर मचाने पर आरोपी मौके से भाग गया. इसके बाद घायल महिला ने इलाज कराया और चैनपुर थाने पहुंचकर घटना की शिकायत दर्ज करायी.

आवेदन के आधार पर पुलिस कर रही कार्रवाई

थानाध्यक्ष विजय प्रसाद ने बताया कि महिला के आवेदन के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गयी है. मामले में आवश्यक कार्रवाई की जा रही है.

Also Read : चौसा में श्रीमद्भागवत कथा के चौथे दिन भक्त प्रह्लाद की कथा सुन भावविभोर हुए श्रद्धालु

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By रविशंकर सिंह

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >